नई दिल्ली: गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने अपने ट्विटर बायो से कांग्रेस पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह हटा दिया है। हार्दिक पटेल ने मीडिया से कहा कि वो गुजरात में अपने कार्यकर्ताओं के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। हार्दिक पटेल की ओर से बायो और ट्विटर प्रोफाइल की तस्वीरें बदलने का कदम ऐसे समय उठाया गया है जब कांग्रेस पार्टी और उनके बीच तना-तनी चल रही है।
हार्दिक पटेल के इस कदम के बाद सियासी अटकलों का दौर तेज हो गया है एक इंटरव्यू में कहा था कि वे भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा था कि भाजपा के कार्यों से खुश हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा की तारीफ भी की थी। मालूम हो कि गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
