Headlines

सीमेंट कारोबार के ‘किंग’ बने गौतम अडाणी, अंबुजा और ACC सीमेंट का 10.5 अरब डॉलर में किया टेकओवर

Gautam Adani, Ambuja and ACC Cement took over for $ 10.5 billion, became 'King' of cement business

नई दिल्ली: एशिया के सबसे अमीर आदमी गौतम अडाणी ने सीमेंट कारोबार में बड़ा धमाका का कर दिया है। सीमेंट कंपनी अंबुजा और एसीसी का टेकओवर कर अडानी सीमेंट किंग बन चुके है। अडानी ग्रुप ने भारत की दो बड़ी सीमेंट कंपनियों अंबुजा और एससी में होलसिम ग्रुप की पूरी हिस्सेदारी को 10.5 अरब डॉलर में खरीदने डील फाइनल कर दी है। अडानी ग्रुप ने दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी Holcim Group के समूचे इंडिया बिजनस के अधिग्रहण का समझौता किया है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी पिछले हफ्ते इस डील के संबंध में अबुधाबी और लंदन गए थे। अभी वे भारत लौट आए हैं।

फिलहाल भारत में सीमेंट के कारोबार में आदित्य बिड़ला समूह की अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे बड़ी कंपनी है। अल्ट्राटेक की सालाना क्षमता 117 मिलियन टन है। अंबुजा सीमेंट और एसीसी लिमिटेड की संयुक्त क्षमता 66 मिलियन टन सालाना है। यानी अब अडानी ग्रुप भारतीय सीमेंट मार्केट में सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

गौतम अडाणी ने टेकओवर की जानकारी ट्वीट कर दी। ट्वीट में अडानी ने कहा कि भारत की कहानी में हमारा विश्वास अडिग है। भारत में होलसिम की सीमेंट कंपनियों को हमारी ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स के साथ मिलाने से ये हमें दुनिया की सबसे ग्रीनेस्ट सीमेंट कंपनी बना देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *