Headlines

बाइडेन यूक्रेन पर हमला नहीं करने की शर्त पर पुतिन से मिलने को हुए तैयार

बाइडेन यूक्रेन पर हमला नहीं करने की शर्त पर पुतिन से मिलने को हुए तैयार

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन संकट को टालने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने को तैयार हो गए हैं। हालांकि, मुलाकात से पहले बाइडेन पुतिन से यूक्रेन पर हमला न करने का वादा चाहते हैं। अगर सब कुछ सही रहता है तो इस हफ्ते के आखिर में दोनों मिल सकते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया, इस मीटिंग का वक्त और मुद्दे अभी तय नहीं हैं। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने इस तरह की संभावना को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

यूक्रेन के साथ जारी तनाव के बीच रूस के लिए परेशान करने वाली खबर सामने आई है। रूस स्थित अमेरिकन एम्बेसी ने मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग समेत कई शहरों पर हमले की चेतावनी जारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन के साथ जारी तनाव के बीच रूस के कई शहरों में शॉपिंग सेंटर, रेलवे और मेट्रो स्टेशनों और पब्लिक प्लेस पर हमला हो सकता है। अमेरिकी एम्बेसी के प्रवक्ता जेसन रेभोल्ज ने सोशल मीडिया पर प्रेस रिलीज जारी करते हुए लिखा, “रूस के लिए अमेरिकी मिशन की ओर से इंपॉर्टेंट सिक्योरिटी अलर्ट।”

रूस फुल स्केल वॉर शुरू कर सकता है

शुक्रवार को जारी अमेरिकन इंटेलिजेंस रिपोर्ट में बताया है कि यूक्रेन के पास तैनात 1.50 लाख रूसी सिपाहियों में 40% से 50% जल्द ही फुल स्केल वॉर शुरू कर सकते हैं। अधिकारियों ने कहा- रूस बॉर्डर लाइन पर हमले करके यूक्रेन को युद्ध के लिए उसका रहा है, हालांकि अब उसके अगले कदम के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *