Headlines

इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी फेडरेशन अमेरिका द्वारा डॉ सतीश उपाध्याय को एस्ट्रोलॉजिकल लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड

Astrological Life Time Achievement Award to Dr. Satish Upadhyay by International Astrology Federation of America | इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी फेडरेशन अमेरिका द्वारा डॉ सतीश उपाध्याय को एस्ट्रोलॉजिकल लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड

दिल्ली। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी फेडरेशन, अमेरिका द्वारा ” वैदिक एस्ट्रोलॉजिकल कॉनक्लेव – 2021 एंड एस्ट्रोलॉजिकल फेलोशिप ” का आयोजन किया गया। जिसमें औरंगाबाद के डॉक्टर सतीश उपाध्याय को “इंडो अमेरिकन एस्ट्रोलॉजिकल एवार्ड ” “एस्ट्रोलॉजिकल बाउंडिंग क्लब IAF, USA सर्टिफिकेट ट्रॉफी”, “गेस्ट ऑफ ऑनर” ट्रॉफी एवम “एस्ट्रोलॉजिकल लाइफ टाइम अवार्ड ” से सन्मानित किया गया। हाल ही में डॉ सतीश उपाध्याय को संस्था का संरक्षक नियुक्त किया गया और इंडो अमेरिका अवार्ड 2021 से भी सम्मानित किया गया है।

इस आयोजन में कोरोना वायरस तथा आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था पर सभी अतिथियों ने अपने अपने विचार प्रकट किये। इस आयोजन में देश विदेश से लगभग 400 विद्वान ज्योतिष उपस्थिति थे। कार्यक्रम की प्रस्तुति ज्योतिष शास्त्र के भीष्मपितामह डॉ. बी. वी. रमण की कन्या गायत्री देवी वासुदेव, सम्पादक मॉडर्न एस्ट्रोलॉजी एवं उपाध्यक्ष दी इंडियन कॉउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल सायन्स , नागपुर यूनिवर्सिटी के महेंद्र निम्बारते, डॉ नंदकिशोर पुरोहित, पूर्वमंत्री उत्तराखंड , उपाध्यक्ष आय ए एफ भारत, डॉ अरुण बंसल , दिल्ली चेअरमन ऑफ फ्यूचर पॉइंट , अध्यक्ष अखिल भारतीय फेडरेशन ऑफ एस्ट्रोलॉजी सोसायटी ,डॉ एच एस रावत, दिल्ली धर्मगुरु , संस्थापक महर्षि पाराशर ज्योतिष विद्यालय, आचार्य अनिल वत्स दिल्ली , संस्थापक भविष्य कथन आचार्य डॉ श्री दलीप कुमार , दिल्ली संस्थापक ऑल इंडिया नवयुग एस्ट्रोलॉजर फेडरेशन ,संस्थान के संचालक सौ दिव्या हरि पिल्ले एवं प्रदीप कुमार , डॉ दिवाकरण कत्तापट्टू , कायपा शेषाद्रि , सत्यनारायण सर्मा , विश्व प्रसिद्ध लालकिताब के डॉ जी डी वशिष्ठ , विश्वप्रसिद्ध और बॉलीवुड ज्योतिष डॉ जयप्रकाश शर्मा , लालधागेवाले , मॉ शारदा ज्योतिष अनुसंधान संस्थान के संस्थापक डॉ दिनेश गुरुजी आदि प्रमुख अतिथि एव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *