अखिल भारतीय पारीक महासभा यूथ विंग राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

अखिल भारतीय पारीक महासभा यूथ विंग राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

नई दिल्ली: ऑल इंडिया पारीक महासभा, यूथ विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के पश्चात प्रथम बार बैठक का आयोजन मुख्य इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल पारीक की उपस्थिति में एवं यूथ विंग के राष्ट्रीय चेयरपर्सन लवजीत पारीक की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित पारीक भवन में हुआ । बैठक में दिल्ली प्रदेश की मुख्य इकाई के प्रदेशाध्यक्ष सुशील तिवाडी के साथ यूथ विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नवमनोनीत पदाधिकारी व सदस्य तथा विभिन्न प्रदेशों के प्रदेशाध्यक्षो ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारम्भ पारीक वंश के प्रणेता महर्षि पराशर जी की तस्वीर पर पुष्प अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रथम पंक्ति में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल पारीक, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष सुशील तिवाड़ी, राष्ट्रीय यूथ चेयरपर्सन लवजीत पारीक, राष्ट्रीय संयोजक यूथ परेश पारीक गुवाहाटी व यूथ विंग के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश पारीक दिल्ली के स्वागत – अभिनंदन के पश्चात कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में यूथ विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नवमनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों तथा यूथ विंग के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्षो को मनोनयन पत्र वितरित किये गए। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल पारीक ने यूथ विंग के कार्यों की प्रशंसा करते हुए पारीक समाज के युवाओं के बीच कम्युनिकेशन को ओर अधिक मजबूत करने हेतु अपने अहम् सुझाव प्रस्तुत किये साथ ही यूथ विंग के हर सकारात्मक कार्य में सहयोग हेतु अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। बैठक में उपस्थित दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष सुशील तिवाड़ी ने कहा की युवाओं के साथ से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं । यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष लवजीत पारीक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल पारीक की अनुमति से बैठक में दो अहम् प्रस्ताव पेश किये जिनमें से एक कि आगामी दिवसों में राजस्थान के पुष्कर में यूथ विंग के तत्वावधान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सान्निध्य में ऑल इंडिया पारीक महासभा के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों का एक सामाजिक -सांस्कृतिक समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जाए तथा दूसरा कि आगामी वर्ष में पारीक युवाओं को जोड़ने की अगली कड़ी में पारीक प्रीमियर लीग चतुर्थ का आयोजन किया जाए।

उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से दोनों प्रस्तावों को पारित किया। कार्यक्रम संचालक एवं यूथ विंग राजस्थान के चेयरपर्सन मनोज पारीक जयपुर ने ऑल इंडिया पारीक महासभा की स्थापना से लेकर आजतक किये जा रहे समस्त कार्यों पर एक संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठ द्वारा किये जा रहे सामाजिक – शैक्षिक कार्यों की अहम् जानकारी बैठक में प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में खुले मंच के तहत सभी उपस्थित सदस्यों ने अपनी बात रखते हुए सामाजिक कार्यों से संबंधित अहम् सुझाव दिए। बैठक में ऋतुराज पारीक जोधपुर को यूथ विंग का राष्ट्रीय समन्वयक, लक्षित पारीक जयपुर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पामूल कुमार जोशी को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में जोधपुर पारीक समाज द्वारा आगामी 26 जनवरी 2023 को बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रथम मारवाड पारीक समाज सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बैनर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सचिव राजू पारीक क्रोनिआ बीकानेर ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार जताया।

बैठक में उपाध्यक्ष विजय कुमार पुरोहित इचलकरणजी, पवन पारीक लुधियाना व देवेश पारीक कोटा, राष्ट्रीय सचिव राजू पारीक क्रोनिआ बीकानेर, अरविन्द पारीक गुवाहाटी व श्रीकांत पारीक बुरहानपुर तथा कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप शर्मा सिरसा व श्रीकांत पारीक नागपुर तथा विभिन्न प्रदेशो के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में राजस्थान से मनोज पारीक जयपुर, छतीसगढ़ से हेमंत तिवाड़ी रायपुर, आसाम से अमित पारीक गुवाहाटी, पंजाब से विनोद पारीक लुधियाना व मध्यप्रदेश से मोहित पारीक इंदौर एवं राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी से प्रदेश कोषाध्यक्ष अंकुर पारीक जयपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पारीक व सुरेंद्र पारीक, प्रदेश सचिव दिलीप व्यास, प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेश पारीक व कार्यकारिणी सदस्य शरद पारीक व अंशुल पारीक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *