नई दिल्ली: अमरीका के सैन फ्रांसिस्को शहर के युद्ध स्मारक पर प्रवासी भारतीयों ने 73वें भारत का गणतंत्र दिवस पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा सिटी हॉल में उत्साह और उमंग के साथ 73वां भारत का गणतंत्र दिवस समारोह मनाया।
केलिफ़ोर्निया के पूर्व वॉटर कमिश्नर अशोक भट्ट ने बताया कि इस मौके पर सैन फ्रांसिस्को शहर के मेयर और उपराज्यपाल एलेन और भारत के महावाणिज्य दूत डॉ प्रसाद सहित बड़ी संख्या में अप्रवासी भारतीय मौजूद रहें।
