रूस से युद्ध की आशंकाओं के बीच यूक्रेन में भारत के 18 हजार स्टूडेंट्स फंसे

रूस से युद्ध की आशंकाओं के बीच यूक्रेन में भारत के 18 हजार स्टूडेंट्स फंसे

नई दिल्ली : रूस से युद्ध की आशंकाओं के बीच यूक्रेन में भारत के 18 हजार स्टूडेंट्स फंसे हुए हैं। ये यहां विभिन्न यूनिवर्सिटी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। यूक्रेन बॉर्डर पर मास्को में सैनिक बड़ी तादाद में तैनात हैं। TOI की खबर के मुताबिक, इन स्टूडेंट्स ने यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित भारतीय दूतावास में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। दूतावास ने स्टूडेंट्स से नाम, उम्र, पासपोर्ट नंबर, यूक्रेन में जहां रहते हैं उस जगह का पता और भारत अपने घर की डीटेल देने के लिए कहा था। यूक्रेन और भारत में उनके कॉन्टैक्ट नंबर भी लिए गए हैं।

इन स्टूडेंट्स का कहना है कि वे नहीं चाहते कि उनके एकेडमिक करियर पर युद्ध के हालातों से प्रभावित हों क्योंकि वे अगले सेमेस्टर के लिए तैयारी कर रहे। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के करीब 200 छात्र यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *