मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हाई प्रोफाइल ड्रग्स पार्टी के सिलसिले में रविवार को शाहरुख खान के बेटे आर्यन को अरेस्ट कर लिया है। इससे पहले उन्हें हिरासत में लेकर NCB ने करीब 4 घंटे तक पूछताछ की है। आर्यन खान को मेडिकल टेस्ट के लिए जेजे हॉस्पिटल ले जाया गया है। NCB की टीम आर्यन खान को हॉस्पिटल के इमरजेंसी गेट से अंदर लेकर गई।
आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को भी मेडिकल टेस्ट के लिए लाया गया है। इन दोनों को भी गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल टेस्ट के बाद NCB की टीम तीनों को वापस दफ्तर ले गई। उन्हें शाम 6:30 बजे हॉलिडे कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इस मामले में 2 लड़कियों समेत 5 लोग अब भी हिरासत में हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि ड्रग पैडलर को भी पूछताछ के लिए NCB ऑफिस लाया गया है।
Maharashtra: Aryan Khan, Arbaz Seth Merchant and Munmun Dhamecha, who were detained in connection with the raid at a party at a cruise off the Mumbai coast, were taken out of the NCB office for medical examination pic.twitter.com/6goZ9aIOZE
— ANI (@ANI) October 3, 2021
यह ड्रग्स पार्टी मुंबई के पास ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ क्रूज पर चल रही थी। जिस वक्त NCB ने छापा मारा, उस वक्त पार्टी में 600 लोग शामिल थे। NCB सूत्रों के मुताबिक आर्यन भी उस क्रूज पर मौजूद थे, जहां यह रेव पार्टी चल रही थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ड्रग्स ली थी या नहीं। NCB ने रेव पार्टी के ऑर्गेनाइजर्स को पूछताछ के लिए बुलाया है।
फिलहाल ये लोग पूछताछ के दायरे में
1. मुनमुन धमीचा 2. नुपुर सारिका 3. इस्मीत सिंह 4. मोहक जसवाल 5. विक्रांत छोकर 6. गोमित चोपड़ा 7. आर्यन खान 8. अरबाज मर्चेंट
