मुंबई: दिग्गज गायिका लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 की उम्र में लता जी ने रविवार सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे आदित्य ने लता मंगेशकर को मुखाग्नि दी। उनका दाह संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त बंगाल में आधे दिन की छुट्टी और सार्वजनिक एवं ट्रैफिक पॉइंट पर लता मंगेशकर के गाने बजाये जायेंगे।
प्रभु कुंज अपार्टमेंट स्थित घर से उनका पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क लाया गया। जहां शाम साढ़े छह बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे आदित्य उन्हें मुखाग्नि देंगे। उनका दाह संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवाजी पार्क पहुंचकर स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि दी। यहां शाहरुख खान और सचिन तेंदुलकर समेत कई कलाकार, राजनेता और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मौजूद हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लता दीदी के पार्थिव शरीर पर फूल रखा और झुककर उन्हें प्रणाम किया। इसके बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद लता के परिवारवालों से बातचीत की। पीएम ने वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और एक-एक कर सभी से मुलाकात की।
शिवाजी पार्क से रवाना हुए पीएम मोदी
मशहूर गायिका लता मंगेशकर को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई के शिवाजी पार्क से रवाना हुए।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi attends state funeral of veteran singer Lata Mangeshkar https://t.co/6nEuiFXXXo
— ANI (@ANI) February 6, 2022
लता जी के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। देशभर में झंडा आधा झुका रहेगा। इससे पहले, सेना के जवान लता जी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर घर से बाहर लाए। इसके बाद आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। उनका पार्थिव शरीर फूलों से सजे सेना के ट्रक में रखकर शिवाजी पार्क लाया गया , मुंबई के हजारों लोग लता ताई को अंतिम विदाई देने सड़कों पर उतर आए हैं।
अमिताभ बच्चन मंगेशकर के आवास ‘प्रभुकुंज’ पहुंचे
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई स्थित उनके आवास ‘प्रभुकुंज’ पहुंचे।
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, मधुर भंडारकर समेत कई फिल्मी सितारे शिवाजी पार्क पहुंचे हैं। सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजलि के साथ शिवजी पार्क में पहुंचे हैं। कैलाश खेर और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव शिवजी पार्क पहुंचे हैं।
महाराष्ट्र और बंगाल में कल सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कल (7 फरवरी) सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने ये जानकारी दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में कल (7 फरवरी) आधे दिन की छुट्टी मनाएगी।




