मासूम की मददगार बिल्लिया : शोर मचा नाले में बह रहे बच्चे की बचाई जान

मासूम की मददगार बिल्लिया : शोर मचा नाले में बह रहे बच्चे की बचाई जान

मुंबई : मुंबई से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां नाले में बह रहे एक बच्चे को देखकर कुछ बिल्लियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने जब इस नज़ारे को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मुंबई पुलिस की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और बच्चे को बचाया।

घटना मुंबई के पंतनगर इलाके की है। सोमवार शाम को किसी ने बच्चे को नाले में बहा दिया था। कपड़े में लिपटे बच्चे को सड़क पर घूम रही कुछ बिल्लियों ने देखा तो वो शोर मचाने लगीं। आसपास के लोग बिल्लियों का शोर सुनकर बाहर निकले। लोगों ने पंतनगर पुलिस स्टेशन को तुरंत सूचित किया और मुंबई पुलिस का निर्भया दस्ता मौके पर पहुंच गया और बच्चे को बाहर निकल लिया।

पुलिस ने बच्चे की तस्वीर ट्वीटर पर पोस्ट की है और लिखा है कि “पंतनगर पुलिस स्टेशन के निर्भया दस्ते द्वारा बच्चे को राजावाड़ी (अस्पताल) ले जाया गया और अब वह सुरक्षित है और ठीक हो रहा है।” बच्चे के माता-पिता या उसे फेंकने वाले लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *