Headlines

इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी फेडरेशन अमेरिका, वैदिक एस्ट्रोलॉजिकल कॉन्क्लेव में डॉ सतीश उपाध्याय होंगे विशेष अतिथि

इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी फेडरेशन अमेरिका, वैदिक एस्ट्रोलॉजिकल कॉन्क्लेव में डॉ सतीश उपाध्याय होंगे विशेष अतिथि

औरंगाबाद : कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली में इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी फेडरेशन अमेरिका की ओर से 17 अक्टूबर को वैदिक एस्ट्रोलॉजिकल कॉन्क्लेव 2021 एवम USA एस्ट्रोलॉजिकल फेलोशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अंर्तराष्ट्रीय स्तर के देश विदेश से मान्यवर जोतिष विद्वान शिरकत करेंगे, कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे।

कार्यक्रम की प्रस्तुति ज्योतिष शास्त्र के भीष्मपितामह डॉ बी वी रमण की कन्या गायत्री देवी वासुदेव, सम्पादक मॉडर्न एस्ट्रोलॉजी एवं उपाध्यक्ष दी इंडियन कॉउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल सायन्स, विनीत गोयंका , मेम्बर कँवरनिंग काँसिल, नॅशनल कन्वेनर ऑफ आईटी सेल,दिल्ली बीजेपी प्रभारी आईटी एंड सोशल मीडिया प्रदेश के कर कमलों द्वारा मीडिया हाउस ऑफ इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजिकल फेडरेशन का अनावरण होगा।

इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी फेडरेशन अमेरिका, वैदिक एस्ट्रोलॉजिकल कॉन्क्लेव में डॉ सतीश उपाध्याय होंगे विशेष अतिथि

लोकसभा सांसद सुनील मेंढे के कर कमलों द्वारा ग्लोबल एस्ट्रोलॉजिकल अकादमी का शुभारंभ होगा, पूर्व सीनेट एंड मैनेजमेंट कॉउंसिल मेम्बर नागपुर यूनिवर्सिटी महेंद्र निम्बारते, वर्ल्ड एस्ट्रो बायोग्राफी का अनावरण करेंगे।
डॉ नंदकिशोर पुरोहित , पूर्व मंत्री,उत्तराखंड , उपाध्यक्ष आय ए एफ भारत।
डॉ अजय भाम्बी , दिल्ली विष्वविख्यात जोतिष एवं नक्षत्र निकेतन फाउंडेशन के संस्थापक।
डॉ अरुण बंसल , दिल्ली चेयरमैन ऑफ फ्यूचर पॉइंट, अध्यक्ष अखिल भारतीय फेडरेशन ऑफ एस्ट्रोलॉजी सोसायटी।
डॉ एच एस रावत, दिल्ली धर्मगुरु , संस्थापक महर्षि पाराशर ज्योतिष विद्यालय।
आचार्य अनिल वत्स दिल्ली , संस्थापक भविष्य कथन
आचार्य डॉ दलीप कुमार , दिल्ली संस्थापक ऑल इंडिया नवयुग एस्ट्रोलॉजर फेडरेशन इसमें भाग लेंगे।

इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी फेडरेशन अमेरिका, वैदिक एस्ट्रोलॉजिकल कॉन्क्लेव में डॉ सतीश उपाध्याय होंगे विशेष अतिथि

आयोजन की तैयारियां जोरों से शुरू हो गई है जिसकी जिम्मेवारी व संचालन संस्थान के संचालक सौ दिव्या हरि पिल्ले एवं श्री प्रदीप कुमार , कोचीन को सौंपी गयी है। इस भव्य दिव्य आयोजन में औरंगाबाद से वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व जोतिष शास्त्र , वास्तु शास्त्र अभ्यासक डॉ सतिश उपाध्याय को विशिष्ट अतिथि के रूप मे निमंत्रित किया गया है। डॉ सतीश उपाध्याय को हाल ही में संस्था का संरक्षक नियुक्त किया गया और इंडो अमेरिका अवार्ड 2021 से भी सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *