Headlines

न्यूजीलैंड में ISIS के जिहादी ने चाकूबाजी करके 6 लोगों को घायल किया, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

ISIS

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड के ऑकलैंड सुपरमार्केट में शुक्रवार को एक हमलावर ने चाकूबाजी करके 6 लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि हमलावार आतंकवादी संगठन ISIS से प्रेरित था। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने इसे रैंडम अटैक बताया था। उन्होंने आतंकी घटना मानने से इनकार कर दिया था। पीएम अर्डर्न ने कहा कि आज जो हुआ, वह नफरत भरा है। यह नहीं होना चाहिए था। हमलावर को श्रीलंकाई नागरिक बताते हुए उन्होंने कहा कि वह 2011 में न्यूजीलैंड आया था। उन्होंने बताया कि यह वारदात दोपहर 2:40 बजे हुई। ऑफिसर्स ने एक मिनट के अंदर ही हमलावर को ढेर कर दिया।

तीन घायलों की हालत गंभीर

सेंट जॉन एंबुलेंस सर्विस ने बताया कि 6 घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी है। चश्मदीदों ने का कहना है कि हमलावर चाकू दिखाते हुए मॉल के अंदर आया और फिर उसने लोगों पर अटैक करना शुरू कर दिया। कोरोना वायरस के खतरनाक डेल्टा वेरिएंट की वजह से ऑकलैंड में अभी लॉकडाउन लागू है। इसके चलते यहां ज्यादा लोग नहीं थे। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में दिखा जा सकता है कि हमले के दौरान मॉल के अंदर भीड़ बदहवास दौड़ रही थी। लोग खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, मॉल की ओर से हमले को लेकर फेसबुक पर बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि हालात अब पुलिस के कंट्रोल में है और उनके साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है। मॉल को बंद कर दिया गया है।

हमलावर पर 2016 से नजर रखी जा रही थी

प्रधानमंत्री ने बताया कि कई एजेंसियों को हमलावर के बारे में जानकारी थी। मुझे खुद भी उसके बारे में पता था। पीएम ने यह भी खुलासा किया कि हमलावर पर 2016 से नजर रखी जा रही थी, लेकिन कानूनी दायित्वों के कारण अधिकारी उसे जेल में नहीं डाल सके। उसकी पिछली गतिविधियां इस स्तर तक नहीं पहुंची थीं कि उसे सलाखों के पीछे रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *