Headlines

डॉक्टर या तांत्रिक महिला, घर से निकली 11 मानव खोपडिया, 54 हड्डियां

डॉक्टर या तांत्रिक महिला, घर से निकली 11 मानव खोपडिया, 54 हड्डियां

नागपुर: महाराष्ट्र के वर्धा जिले मे पुलिस ने अवैध गर्भपात करने के मामले मे आरोपी महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी के बाद उसके घर से मानव भ्रूण की खोपडियां और हड्डियां व काले हिरण की खाल मिली है।

पुलिस ने जिले के अरवी तालुका स्थित निजी अस्पताल मे अवैध रूप से गर्भपात होने तथा डाॅ. रेखा कदम द्वारा अवैध गर्भपात करने की सूचना पर पुलिस चिकित्सका विभाग की टीम के साथ छापा मारकर पुलिस ने 13 साल की लड़की का गर्भपात कराने के आरोप में डॉ.रेखा कदम, दो नर्स सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

अधिकारी के अनुसार इस सिलसिले में डॉ.कदम के घर की तलाशी ली गई जहां से काले हिरण की खाल ,मानव भ्रूण की 11 खोपडियां और 54 हड्डियां बरामद हुई। खाल को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है और इस संबंध में अलग से मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने डॉ.कदम और अस्पताल की दो नर्स को उस समय गिरफ्तार किया जब वे नाबालिग लडक़ी का अवैध तरीके से गर्भपात करा रही थीं। इस मामले में नाबालिग लड़के के माता-पिता को भी पकड़ा गया है ।

जिससे संबंध के दौरान लड़की गर्भवती हुई थी। पुलिस जांच कर रही है की हड्डियां और खोपड़ियों को कानूनी तरीके से निस्तारित किया गया था या गैर कानूनी तरीके से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *