भीषण हादसा: महाराष्ट्र के अहमदनगर हॉस्पिटल में आग लगने से 10 की मौत

untitled 2021 11 06t130021685 1636184103

अहमदनगर: महाराष्ट्र के अहमदनगर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, आग अस्पताल के ICU में लगी है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंची हैं। वहीं, ICU में एडमिट मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। ICU में कई मरीज ऐसे भी थे, जो वैंटिलेटर पर थे। सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में 5 मरीजों की जान चली गई है। हालांकि, प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। आग शनिवार सुबह 11.30 बजे के आसपास लगी। जिस दौरान यह आग लगी, उस समय ICU वार्ड में 20 लोग मौजूद थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया। जिस वार्ड में आग लगी है, वह अस्पताल के बिलकुल बीच में है।

untitled 2021 11 06t125504730 1636183726

आग पर काबू पाने के प्रयास जारी

आग लगने पर पहले अस्पताल के अग्निशमन यंत्र से इस पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन यह असफल रहा। इसके बाद अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी, पुलिसकर्मी और अस्पताल प्रबंधन के लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *