Headlines

Gautam Adani एशिया के दूसरे अमीर शख्स बने

Gautam Adani

नई दिल्ली : भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम उडानी (Gautam Adani ) ने चीन के झोंग शानशान को पछाड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक संपत्ति के मामले में गौतम अडानी ने चीन के झोंग शानशान को पीछे छोड़ उनका स्थान ले लिया है।

बिल गेट्स चौथे स्थान पर

बीते महीने अडानी समूह के कंपनियों के शेयरों ने जबरदस्त तेजी दिखाई जिसके कारण गौतम अडानी (Gautam Adani ) के स्थान में सुधार आया और वो एशिया के दूसरे सबसे अधिक अमीर शख्स बन गए। बता दें, ब्लूमबर्ग की लिस्ट में गौतम ने अपनी जगह 14वें स्थान पर बना ली है। वहीं, 13वें स्थान पर मुकेश अंबानी हैं। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स की कुल संपत्ति 141 बिलियर डॉलर रही और वे चौथे स्थान पर हैं। फेसबुक के मार्क जुकरबर्क पांचवे स्थान पर हैं।

गौतम अडानी की कुल नेट वर्थ 66.5 बिलियन डॉलर

ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की कुल नेट वर्थ 66.5 बिलियन डॉलर है। इस साल गौतम की संपत्ति में करीब 32.7 डॉलर का इजाफा देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *