Headlines

नोएडा के स्पा सेंटर में लगी भीषण आग, महिला कर्मचारी सहित दो लोगों की मौत

नोएडा

नोएडा : नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर में आग लगने की खबर है। आग इतनी भयंकर लगी थी कि स्पा सेंटर में मौजूद 2 लोगों की जलकर मौत हो गई है। इस मामले के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। हालांकि, पुलिस ने फायर ब्रिगेड टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर-24 थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्पा सेंटर है। स्पा सेंटर में गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि इस आग की चपेट में आकर 2 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें से एक महिला और एक पुरुष है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *