Headlines

पंजाब में रोज शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन

gurdwara captain e1595929649963
  • पंजाब में रोज शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन
  • सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ऐलान
  • सीएम ने लोगों से घरों में रहने की अपील की

चंडीगढ़ : पंजाब में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच सूबे में अब हर रोज लॉकडाउन रहेगा। पंजाब की कैबिनेट में डेली लॉकडाउन का फैसला लिया है। राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बताया कि सूबे में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं इसलिए अब रोज शाम 6 बजे से सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। वहीं, शुक्रवार से राज्य में वीकेंड लॉकडाउन भी लागू रहेगा। शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान उन्होंने लोगों से बेवजह घर से बाहर ना निकलने की अपील की है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की।उन्होंने कहा कि जब बहुत ज्यादा.जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकलें अन्यथा घर पर ही रहें।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *