Headlines

हिमाचल में लैंडस्लाइड : मलबे में 40 से अधिक लोग फंसे, सेना बुलाई गई

किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार दोपहर को बड़ा हादसा हुआ। यहां पर यात्रियों से भरी हुई बस मलबे में दब गई। बस के अलावा दो कार भी मलबे में दब गई हैं। ये हादसा किन्नौर जिले के चौरा में मौजूद नेशनल हाइवे पर हुआ है, जहां पहाड़ से चट्टानें गिरी। जानकारी के मुताबिक, करीब 40 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

प्रशासन द्वारा अब भारतीय सेना और NDRF की मदद ली जा रही है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, जो बस फंसी हुई है वह हिमाचल रोडवेज़ की है, जिसमें 40 से अधिक यात्री हैं। ये बस किन्नौर से शिमला का सफर कर रही। अभी भी कुछ पत्थर पहाड़ से गिर रहे हैं, इसी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। जो बस मलबे में है, उसके ड्राइवर और कंडेक्टर को भी चोट आई है। इनसे अभी फोन से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ये वाहन किन्नौर से हरिद्वार जा रहे थे। हादसे के बाद राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *