Headlines

हमले की साजिश रच रहे थे तस्कर, BSF ने बड़ी मात्रा में देसी बम किया जब्त

हमले की साजिश रच रहे थे तस्कर, BSF ने बड़ी मात्रा में देसी बम किया जब्त

कोलकाता : BSF ने शनिवार को हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के अंतर्गत BSF के सतर्क जवानों ने नीमतीता सीमा चौकी के इलाके में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर 30 देसी बम जलाधि पूर गांव से ढूंढ निकाले। दरअसल, BSF के खुफिया विभाग को जानकारी मिली थी कि 30 देसी बम जलाधि पूर लीची बागान में किसी संदिग्ध जगह पर छिपाए गए हैं।

इसका इस्तेमाल जबरन तस्करी करने के लिए BSF के जवानों के खिलाफ किया जा सकता है। यह जानकारी कंपनी कमांडर को जैसे ही मिली, उन्होंने एक स्पेशल टीम का गठन किया। इस पार्टी में समशेरगंज पुलिस की टीम को भी शामिल किया गया। संयुक्त अभियान में पार्टी ने रात 12 से दो बजे तक पूरे इलाके में गहन तलाशी कर 30 देसी बम बरामद किए गए।

ड्यूटी के हिसाब से खतरनाक है इलाका

BSF ने बताया कि जब्त किए गए देसी बम को सही और सुरक्षित जगह ले जाकर उन्हें पुलिस बम डिस्पोजल टीम द्वारा डिस्पोज कर दिया जाएगा। 78 बटालियन के कार्यवाह कमांडिंग ऑफिसर विश्वबंधु ने बताया कि उनकी वाहिनी का यह इलाका ड्यूटी के हिसाब से बहुत खतरनाक रहा है। यहां पर तस्कर जबरन तस्करी करने के लिए जवान के ऊपर धारदार हथियार, पत्थर, डंडे और देसी बम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हमारी बटालियन की खुफिया टीम ने किसी अनहोनी से पहले ही तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने यह भी साफ शब्दों में कहा की वे अपने इलाके में किसी भी प्रकार की तस्करी होने नही देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *