Headlines

Air India के नए सीईओ होंगे इल्कर आयसी

Air India

नई दिल्ली : टाटा संस ने Air India में बदलाव की शुरुआत करते हुए नया एमडी और सीईओ चुन लिया है। टाटा ग्रुप ने टर्किश एयरलाइन के पूर्व चेयरमैन Ilker Ayci को Air India की कमान सौंपी है। इसके लिए टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष एन चंद्रशेखरण की मौजूदगी में बोर्ड की अहम बैठक हुई, जिसमें उनकी नियुक्ति पर मुहर लगाई गई।

गौरतलब है कि 51 वर्षीय के इलकर आयशी को साल 2015 में टर्किश एयरलाइन का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। साल साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद बीती 26 जनवरी 2022 को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद अब उन्हें Air India की कमान सौंपी गई है। उन्होंने 1994 में बिल्केंट यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटिकल साइंस एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में अपनी पढ़ाई पूरी की है। 1997 में अयाशी ने मरमारा यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल मास्टर प्रोग्राम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *