नई दिल्ली। भारत सरकार ने ऑल इंडिया न्यूज़ पेपर एडिटर्स कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष तथा राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार और ‘दैनिक जलते दीप समूह’ एवं राजस्थानी भाषा की एक मात्र पत्रिका ‘माणक’ के प्रमुख सम्पादक पदम मेहता को ‘द सेंट्रल मीडिया अधिस्वीकरण (ऐक्रिडेशन) समिति’ का सदस्य मनोनीत किया है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रधान महानिदेशक की अध्यक्षता में पुनर्गठित की गई इस समिति में 24 सदस्यों को शामिल किया गया है। यह समिति ‘द सेंट्रल मीडिया ऐक्रिडेशन गाइड लाईन्स-2022’ के अनुरुप कार्यशील (वर्किंग)और अन्य क्षेणी के पत्रकारों के अधिस्वीकरण (आधिकारिक मान्यता) देने का काम करेंगी।
समिति में रास बिहारी, शिशिर गुप्ता, निश्तुल्ला हब्बर, विनोद अग्निहोत्री, राजीव देशपांडे, नविता कुमार, अमिताभ सिन्हा, स्मिता प्रकाश, स्मिता मिश्रा, आशुतोष झा, रोहन दुआ, विकास भदुरिया, प्रदीप सिंह आदि वरिष्ठ पत्रकारों को शामिल किया गया है।
