जयपुर। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ही भाजपा विधायकों ने REET पेपर लीक को लेकर सदन में तख्तियां लहराई और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की। REET सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा विधायक हाथ पर काली पट्टी बांधकर सदन में पहुंचे। इसी तरह आरएलपी के तीनों विधायक नारायण बेनीवाल, पुखराज और इंदिरा देवी REET की सीबीआई जांच की मांग को लेकर वेल में आ गए तथा बाद में राज्यपाल के अभिभाषण का वॉकआउट कर सदन से चले गए।
राज्य विधानसभा में जैसे ही राज्यपाल अभिभाषण के लिए विपक्षी सदस्यों ने REET को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपा रामप्रसाद कासनिया, गुरुदीप सिंह व धर्मेंद्र मोची तो REET व बेरोजगारों को लेकर नारे लिखे चोले पहनकर आए थे।
अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने विरोध कर रहे बीजेपी विधायकों से अपनी सीटों पर बैठने का आग्रह किया। राज्यपाल ने कहा कि आप बैठ जांएगे तो बेहतर रहेगा। राज्यपाल के आग्रह के बाद भी बीजेपी विधायकों ने विरोध जारी रखा।


