गहलोत ने सोनिया से माफ़ी मांगी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे

ashok gehlot e1664443908250

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक खत्म हो गई है। करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठकर हमने बात की है। मैंने हमेशा कांग्रेस के वफादार सिपाही के रूप में काम किया है। रविवार को हुई घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। ऐसा लगा जैसे कि मैं मुख्यमंत्री बना रहना चाहता हूं, इसलिए मैंने उनसे माफी मांगी है।

गहलोत ने कहा कि हमारे यहां हमेशा से कायदा रहा कि हम आलाकमान के लिए एक लाइन का प्रस्ताव पास करते हैं। मुख्यमंत्री होने के बावजूद मैं यह एक लाइन का प्रस्ताव पास नहीं करवा पाया, इस बात का दुख रहेगा। इस घटना ने देश के अंदर कई तरह के मैसेज दे दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *