जयपुर: राजस्थान संविदा नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री सुनील आदिवासी ने बताया कि एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश शर्मा के निर्देश अनुसार आज सर्व सहमति से प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
जिसमें गुलाब सिंह गहलोत प्रदेश उपाध्यक्ष ,कृष्ण दत्त प्रदेश संगठन मंत्री ,पुनीत गहलोत प्रदेश महासचिव, आत्माराम डिल प्रदेश सचिव ,भूपेश शर्मा प्रदेश सचिव, अनिल चंदेल प्रदेश कोषाध्यक्ष, ऋतुराज प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किए गए। शर्मा ने सभी को संगठन हित में कार्य करने के दिशा निर्देश प्रदान किए।