नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में एंटीगुआ से अचानक गायब हुए भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका में खोज लिया गया है। जहां से वापस उसे एंटीगुआ लाने की तैयारी की जा रही है। उसे डोमिनिका के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट ने पकड़ा हुआ है। मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल ने भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है।
एंटीगुआ का नागरिक है मेहुल चोकसी
मेहुल चोकसी के वकील का दावा है कि उसका मुव्किल एंटीगुआ का नागरिक है। ऐसे में उसे यहां के लोगों को मिलने वाले सभी अधिकार प्राप्त हैं। एंटीगुआ कैरेबियाई देश है।
Fugitive diamantaire Mehul Choksi is in the custody of the Criminal Investigation Department (CID) in Dominica, reports Antigua media
(file pic) pic.twitter.com/ofd8UQxKZb
— ANI (@ANI) May 26, 2021
PNB घोटाले का आरोपी
चोकसी और उनके भांजे नीरव मोदी पर कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। भांजे नीरव मोदी पर पहले ही शिकंजा कस चूका है,अभी नीरव मोदी लंदन की एक जेल में बंद है। दोनों के खिलाफ सीबीआई जांच कर रही है।
