नई दिल्ली : सागर हत्याकांड में सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुशील के खिलाफ 8 अहम गवाह जुटा लिए हैं। उन सभी ने सुशील के खिलाफ अहम गवाही दी है। साथ ही पुलिस सुशील का मोबाइल फोन बरामद करने की कोशिश भी कर रही है।
पूछताछ के दौरान सुशील कुमार ने क्राइम ब्रांच को वो जगह भी बताई है, जहां वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन ट्रैप किया गया था। अब क्राइम ब्रांच की टीम कभी भी उस मोबाइल फोन को बरामद कर सकती है।
क्राइम ब्रांच का कहना है कि सुशील कुमार पूछताछ में सहयोग कर रहे हैं। पहलवान सुशील ने वारदात से जुड़ी कई अहम जानकारी हमारे साथ साझा की हैं।जुर्म की इस वारदात में सुशील के साथ गिरफ्तार किए गए बाकी 4 अन्य आरोपियों को भी रिमांड पर ले लिया है। अब क्राइम ब्रांच उन सभी से पूछताछ कर रही है।
