पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद AIIMS दिल्ली में भर्ती

0
654

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 88 साल के डॉ. सिंह का इलाज AIIMS के सीएन टावर में किया जा रहा है। मनमोहन की जांच के लिए दिल्ली AIIMS में एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया जा रहा है। इसे वहां के डॉक्टरेक्टर रणदीप गुलेरिया हेड करेंगे। मनमोहन सिंह इस साल 19 अप्रैल को कोरोना वायरस से भी संक्रमित हो गए थे। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। 10 दिन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिली थी।

डॉ. मनमोहन सिंह ने 4 मार्च और 3 अप्रैल को वैक्सीन की दोनों डोज ली थी। डॉक्टर मनमोहन सिंह फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वो 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। सिंह इस साल 19 अप्रैल को कोरोना वायरस से भी संक्रमित हो गए थे। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। डॉ. मनमोहन सिंह को शुगर की भी बिमारी है। उनकी दो बायपास सर्जरी भी हो चुकी है। पहली सर्जरी 1990 में ब्रिटेन में हुई थी, जबकि 2009 में एम्स में उनकी दूसरी बायपास सर्जरी की गई थी। पिछले साल एक दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद भी मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here