नई दिल्ली : दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल इलाके के एक मैनुफैक्चरिंग यूनिट की पहली मंजिल पर भीषण आग लग गई, इस घटना में 1 की मौत हो गई, 7 घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को GTB अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
एजेंसी के मुताबिक, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री के इलेक्ट्रिक आइटम चेसिस (इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, एफएम आदि) में आग लगी है। फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही हैं। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी घटना पर नजर बनाए हुए है।
