नई दिल्ली। दिवाली की पूर्व संध्या पर केंद्र की मोदी सरकार ने देश की जनता को बड़ा तोहफा देते हुए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी की घोषणा की है। पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कल यानी 4 नवंबर से 5 रुपए और 10 रुपए कम कर दिया गया है। यानी देश में पेट्रोल और डीजल सस्ता कर दिया गया है। देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्वि से आम आदमी त्रस्त था तथा विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया था। कल उप चुनावों का जो रिजल्ट आया उसमे भी इस महंगाई का असर देखा गया। उसे देखते हुए ही केंद्र सरकार को यह कदम उठाना पड़ा।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि हाल के महीनों में, कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक उछाल देखा गया है। नतीजतन, हाल के हफ्तों में पेट्रोल और डीजल की घरेलू कीमतों में वृद्धि हुई थी। वित्त मंत्रालय ने कहा कि दुनिया के देशों में सभी प्रकार की ऊर्जा की कमी और बढ़ी हुई कीमतें देखी गई। भारत सरकार ने यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए हैं कि देश में ऊर्जा की कमी न हो।
Read More: पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती के बाद, कई राज्यों ने भी कम किया वैट