Headlines

पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती के बाद, कई राज्यों ने भी कम किया वैट

newsinner 20201207061352 1

दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में कमी का एलान करने के बाद कई राज्यों ने इसके दाम घटाने का एलान करना शुरू कर दिया है। बिहार, असम और त्रिपुरा सरकार ने वैट में कमी का एलान करने करके आम आदमी को राहत दी है। वहीं,हिमाचल सरकार ने भी कहा है कि वह जल्द ही वैट कम करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी करेगी।

केंद्र के बाद बिहार में नीतीश सरकार ने जनता को दिवाली का उपहार दिया है। नीतीश सरकार ने दोनों ईंधनों की कीमतों पर वैट कम कर दिया है। इससे पेट्रोल पर 1.30 रुपये और डीजल पर 1.90 रुपये की राहत मिली है। वहीं, केंद्र ने पेट्रोल  पर पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क घटाया है। ऐसे में बिहार की जनता को पेट्रोल 6.30 और डीजल 11.90 रुपये सस्ता मिलेगा।

नीतीश सरकार के इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सासंद सुशील कुमार मोदी ने एक ट्वीट में दी। ट्वीट में उन्होंने कहा कि बिहार में केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में कटौती के अतिरिक्त वैट में भी कमी करने का फैसला किया गया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से राहत दिए जाने के बाद राज्यों पर वैट कम करने का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में नीतीश कुमार ने सबसे पहले इसमें कटौती करने का फैसला लिया है।

असम में भी दाम घटे..

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने तुरंत प्रभाव से पेट्रोल-डीजल पर वैट 7 रुपये घटाने का एलान किया है।
त्रिपुरा सरकार ने भी किया वैट घटाने का एलान…असम सरकार के फैसले के तुरंत बाद त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट 7 रुपये घटाने का एलान किया।

कर्नाटक और गोवा सरकार ने भी दाम घटाए..

वहीं, भाजपा शासित कर्नाटक और गोवा सरकार ने भी अपने राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम 7 रुपये प्रति लीटर घटाने की घोषणा की है। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार ने भी पेट्रोल पर वैट दो रुपये प्रति लीटर घटाने का एलान किया है।

WhatsApp Image 2021 11 04 at 12.12.01 AM

WhatsApp Image 2021 11 04 at 12.11.59 AM
केंद्र सरकार ने दी राहत

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद इन पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये की कटौती करने का फैसला किया है। सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आएगी। बयान में कहा गया कि किसानों ने अपनी कड़ी मेहनत से, लॉकडाउन के दौरान भी आर्थिक वृद्धि की गति बनाए रखी थी। डीजल पर उत्पाद शुल्क में भारी कटौती होने से उन्हें आगामी रबी सीजन के दौरान खासी सहायता मिलेगी।

Read More: डीजल 10 रुपए और पेट्रोल 5 रुपए सस्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *