नई दिल्ली : दिल्लीवालों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की राजधानी में कोरोना के घटते केस को देखते हुए लॉकडाउन हटाने (Delhi Unlock) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू (Delhi Unlock) करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी मेहनत से कोरोना को काबू में किया गया है, लेकिन अभी पूरी लड़ाई जीती नहीं है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली में लॉकडाउन को धीरे-धीरे खोलेंगे, सबसे पहले उन लोगों का ध्यान रखना है जो समाज का सबसे गरीब तबका है, मजदूर हैं, प्रवासी हैं, आज फैसला लिया गया कि सोमवार से कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों की गतिविधियों को खोला जाएगा, अगले एक हफ्ते के लिए यह दोनों सेक्टर खुले रहेंगे।’
कोरोना के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में दिल्लीवासियों की मेहनत से दिल्ली में स्थिति तेज़ी से सुधर रही है, लॉकडाउन के बाद अब दिल्ली धीरे-धीरे अनलॉक के लिए तैयार है | Press Conference | LIVE https://t.co/3wsjEzIn1c
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 28, 2021
अनलॉक में इन्हें मिली काम करने की इजाजत-
1) स्वीकृत इंडस्ट्रियल एरिया में बंद परिसर में मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन यूनिट चलाई जा सकेगी
2) जिन कंस्ट्रक्शन साइट पर वर्कर्स बाउंड्री के अंदर काम कर रहे हैं वहां निर्माण कार्य की अनुमति होगी
क्या होंगी शर्तें-
- थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा।
- वर्क आवर्स अलग-अलग शिफ्ट में होंगे ताकि एक समय पर ज्यादा भीड़ न हो।
- डीएम के द्वारा रैंडम RT-PCR और रैपिड टेस्ट कराए जाएंगे।
- सभी लेबर्स और वर्कर को कोविड अपप्रोप्रियेट बिहेवियर जैसे मास्क लगाना सोशल डिस्टेंसिंग बरतना अनिवार्य होगा।
- डीएम के अधीन स्पेशल टीम बनाई जाएंगी जो समय समय पर निरीक्षण करेंगी।
- वर्कर्स को e-पास के जरिए पब्लिक और प्राइवेट व्हीकल से मूवमेंट की इजाजत होगी।
- थोक में e-पास बनाने का प्रावधान किया जाएगा। जिसके तहत फैक्टरी मालिक अपने वर्कर्स की डिटेल के साथ
- ऑनलाइन पोर्टल पर e-पास के लिए आवेदन कर सकेंगे।
- नियम उल्लंघन करने पर मैनुफैक्चरिंग यूनिट या कंस्ट्रक्शन साइट को बन्द भी किया जा सकता है और DDMA एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।
