केंद्रीय मंत्री का आरोप -केजरीवाल ने किया तिरंगे का अपमान

Union minister accused - Kejriwal insulted the tricolor

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच एक बार फिर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के गलत तरीके से लगाने को लेकर सवाल उठाया है। पटेल का आरोप है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानबूझकर सफेद रंग को ढक हरा रंग ज्यादा दिखाया गया है, जो तिरंगे का अपमान है। यह आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है।

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान 

केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय ध्वज को गलत तरीके से लगाया जाता है। दो ध्वजों को ऐसे लगाया जाता है जिसमें लगता है कि ध्वज पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई है। ध्वज की जो संवैधानिक मर्यादा है वो बनी रहनी चाहिए।

 

पटेल ने कहा कि जिस तरीके से बैकग्राउंड में तिरंगे को लगाया गया है उसमें ऐसा लगता है कि सफेद हिस्से को कम करके हरे हिस्से को जोड़ दिया गया है। यह राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *