पुणे: कांग्रेस सांसद राजीव सातव का रविवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी। कुछ दिनों पहले ही वह कोविड-19 से उबरे थे। सातव (46) की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सातव 22 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
I’m very sad at the loss of my friend Rajeev Satav. He was a leader with huge potential who embodied the ideals of the Congress.
It’s a big loss for us all. My condolences and love to his family. pic.twitter.com/mineA81UYJ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 16, 2021
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजीव सातव के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, मुझे अपने दोस्त राजीव सातव को खोने का दुख है। वो विशाल क्षमता वाले नेता थे, जिन्होंने कांग्रेस के आदर्शों को मूर्त रूप दिया था. ये हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
राज्यसभा सांसद एवं गुजरात कांग्रेस प्रभारी श्री राजीव सातव के असामयिक निधन का समाचार बेहद दुखद है। श्री सातव विधायक रहे, भारतीय युवा कांग्रेस एवम महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। पार्टी के लिए उनकी सेवाएं याद की जाती रहेंगी और उनकी कमी हमेशा खलेगी।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 16, 2021
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान सीएम अशोक गहलोत और पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद राजीव सातव जी के निधन पर गहरा दुख जतायाl वही, कोरोना महामारी की रोकथाम में कांग्रेस पार्टी की जनहितार्थ सेवाओं के विस्तार हेतु रविवार को आयोजित वर्चुअल बैठक को कांग्रेस सांसद राजीव सातव के निधन के बाद स्थगित कर दिया गया है।
