Headlines

पश्चिम बंगाल के chief secretary दिल्ली तलब

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को केंद्र ने दिल्ली बुला लिया है। बतौर मुख्य सचिव उनका कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन चार दिन पहले ही ममता सरकार ने तीन महीने के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था। लेकिन अब शुक्रवार को केंद्र सरकार ने अलपन बंदोपाध्याय को दिल्ली बुला लिया है। अलपन बंदोपाध्याय को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है।

केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अलपन बंदोपाध्याय को अब केंद्र में नई जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्हें 31 मई की सुबह 10 बजे से पहले रिपोर्ट करना है। केंद्र सरकार ने बंगाल सरकार से उन्हें जल्द से जल्द रिलीव करने का अनुरोध किया है।

इससे पहले बंगाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने अलपन बंदोपाध्याय का कार्यकाल चार दिन पहले ही यानी 24 मई को तीन महीने बढ़ाने के आदेश दिए थे। बतौर मुख्य सचिव बंदोपाध्याय का कार्यकाल इसी महीने के आखिर में खत्म हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *