Jaipur: राजसमंद सांसद दीया कुमारी को संयुक्त राष्ट्र (UN) मामलों की ब्यूरो ऑफ इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) की स्थायी समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। IPU एक प्रतिष्ठित वैश्विक संगठन है जो कि राजनीतिक बहुपक्षीय वार्ता के लिए एक स्थायी मंच है।
सांसद दीया कुमारी (MP Diya Kumari) ने कहा, मैं वास्तव में संयुक्त राष्ट्र (UN) मामलों की ब्यूरो ऑफ इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) की स्थायी समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह ऐसे समय में हुआ है जब देश कोरोनावायरस महामारी से जूझ रहा है।
इसके लिए दीया कुमारी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं संयुक्त राष्ट्र एवं अंतर संसदीय संघ के सभी प्रतिनिधियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
अंतर संसदीय संघ 179 देशों के राष्ट्रीय सांसदों का अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
संघ के सदस्य के रूप में भारत को सशक्त करने, सतत विकास एवं वैश्विक शांति की दिशा में कार्य करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूंगी।— Diya Kumari (@KumariDiya) May 28, 2021
एक सदस्य के रूप में, मैं पूरे विश्व में भारत के कार्य, छवि और शक्ति को मजबूत करने की आशा करती हूं,उल्लेखनीय है कि IPU 179 देशों के राष्ट्रीय सांसदों का अंतरराष्ट्रीय संगठन है। भारत इसका एक सदस्य देश है। आईपीयू संसदीय कूटनीति को सुगम और दुनिया भर में शांति, लोकतंत्र और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए संसदों और सांसदों को सशक्त बनाता है।
इसका उद्देशय संजीदा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लेने के लिए दुनिया भर के सांसदों को एक साथ लाना है। इसने स्थायी मध्यस्थता न्यायालय, राष्ट्र संघ और संयुक्त राष्ट्र सहित अंतरराष्ट्रीय कानून और संस्थानों के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है। यह फ्रांस और यूके द्वारा 1889 में स्थापित किया गया था और इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
