Headlines

1971 की 50वीं वर्षगांठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

FGtFgf2UYAM6n4O e1639639729292

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे। उन्होंने 1971 की जंग में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और स्वर्णिम विजय मशालों के स्वागत और सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान चार मशालों की ज्वाला को युद्ध स्मारक पर प्रज्वलित अमर जवान ज्योति के साथ समाहित किया। पिछले साल 16 दिसंबर को PM ने इन चार स्वर्णिम विजय मशालों को प्रज्वलित किया था।

PMO के मुताबिक, इन मशालों को देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाया गया। इनमें 1971 युद्ध के परमवीर चक्र और महावीर चक्र विजेता सैनिकों के गांव भी शामिल हैं। ये मशाल देश भर में सियाचिन से कन्याकुमारी, अंडमान निकोबार से लोंगेवाला, रण कच्छ और अगरतला तक ले जाए गए थे।

PM मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा- मैं 50वें विजय दिवस पर मैं मुक्तिजोद्धाओं, वीरांगनाओं और भारतीय सशस्त्र बलों के वीरता और बलिदान को याद करता हूं। हमने साथ मिलकर दमनकारी ताकतों से लड़ाई लड़ी और उन्हें हराया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बांग्लादेश में विजय दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम के मौके पर ढाका पहुंचे हैं। वह 3 दिन के बांग्लादेश दौरे पर हैं।

16 दिसंबर 1971 को भारत ने बांग्लादेश को आजादी दिलाई थी। पहले यह देश पाकिस्तान का हिस्सा था और इसे पूर्वी पाकिस्तान के नान से जाना जाता था। पाकिस्तानी सेना पर भारत की जीत और बांग्लादेश के गठन की वजह से हर साल 16 दिसंबर को भारत और बांग्लादेश में विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *