Headlines

आज से दो दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी बैंक

bank e1639640176536

जयपुर: सरकारी बैंकों के प्राइवेटाइजेशन और बैंकिंग लॉ अमेंडमेंट बिल 2021 के विरोध में 16 और 17 दिसम्बर को सभी सरकारी बैंकों में हड़ताल रहेगी। इसके चलते बैंकों में किसी भी किस्म का काम नहीं होगा। यूनाइटेड फॉरम ऑफ बैंक यूनियन की ओर से बैंकों की यह स्ट्राइक कॉल की गई है। इसमें बैंकों की 9 में से 7 यूनियन ने इस हड़ताल का सहयोग किया है। ऐसे में इसका असर अगले दो दिन राजस्थान सहित पूरे देश की बैंकिंग पर देखने को मिलेगा। बैंकिंग से जुड़ा कोई भी जरूरी काम इन दो दिन में नहीं हो सकेगा।इससे पहले इसी साल प्राइवेटाइजेशन के विरोध में 16 और 17 मार्च को बैंकों की हड़ताल हुई थी।

प्राइवेटाइजेशन से सेवा शर्ताें में बदलाव होगा

नेशनल कन्फ्रेडेशन ऑफ बैंक एम्पलाइॅज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनिल सक्सेना का कहना है कि 1969 में जब नेशनललाइजेशन हुआ था तब ये था कि बैंक गांव-ढाणी तक जाकर सेवा कर सकें। अब इतने समय बाद वापस प्राइवेटाइजेशन की तरफ जा रहे हैं। सरकार की चाहे जन-धन योजना हो, प्रधानमंत्री बीमा योजना या नोटबंदी। सभी में में नेशनलाइज्ड बैंकों का योगदान ही अहम रहा है। हमेशा सरकारी बैंक ही सोशल सेक्टर में काम करते हैं। अगर सेठों के पास चला जाएगा तो इससे सेवा शर्तों में बदलाव आएगा, यूनियन में कुठाराघात होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *