बांदा में यमुना में नाव पलटने से 35 डूबे, 3 की मौत

0
668

बांदा : बांदा से फतेहपुर जा रही नाव यमुना नदी में डूब गई। नाव में 35 लोग सवार थे। इसमें 17 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जबकि 15 लोग तैरकर बाहर आ गए। गुरुवार को दोपहर 3 बजे महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए नाव पर सवार होकर मायके जा रही थीं। पानी का बहाव तेज होने से पतवार टूट गई, जिससे नाव अनियंत्रित होकर डूब गई। गोताखारों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है और अब तक 3 शव बरामद हुए हैं। नाव पर 20 लोगों के बैठने की क्षमता थी। नाव पलटने की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, DIG, NDRF और SDRF की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं।

मौके पर पहुंचे SP अभिनंदन ने बताया, “नाव में करीब 35 करीब सवार थे। जिनमें से 15 लोग सुरक्षित तैरकर निकल आए, जबकि 17 लोग अभी भी लापता हैं। 3 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें एक पुरुष, एक महिला और एक साल का बच्चा शामिल है। रक्षाबंधन पर्व पर समगरा गांव से महिलाएं व लोग मरका घाट पर पहुंचे थे। यमुना नदी पार करके फतेहपुर जिले के असोथर घाट जाने के लिए नाव पर करीब 40 लोग सवार हुए थे। यमुना नदी में बीच धारा में पहुंचते ही नाव असंतुलित होकर पलट गई।

इनकी हुई मौत
  • फुलवा (45) निवासी सावला डेरा जरौरी जिला फतेहपुर।
  • मृतक किशन (1) पुत्र दिनेश यादव, निवासी मर्का।
  • राजरानी (40) निवासी कउहन जिला फतेहपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here