Headlines

1,064 करोड़ के बैंक फ्रॉड का मामला, ED ने TRS सांसद और उनके बेटे के ठिकानों पर मारी रेड

नई दिल्ली: TRS सांसद नामा नागेश्वर राव के घर और कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है। ED ने ये छापेमारी 1,064 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड को लेकर टीआरएस संसद के घर पर की है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम ने सांसद के अलावा रांची एक्सप्रेस-वे लिमिटेड के निदेशकों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है।

सूत्रों से पता चला हैं कि खम्माम सांसद नामा नागेश्वर राव के अलावा उनके बेटे पृथ्वी तेजा के घर और अन्य ठिकानों पर भी यह छापेमारी हुई है। कुल 6 जगहों पर ED की टीम ने यह रेड मारी है। इसमें जुब्ली हिल्स में स्थित मधुकॉन इन्फ्रा ऑफिस, रांची एक्सप्रेस-वे के CMD के श्रीनिवासन और निदेशक एन सेठिया के घरों के अलावा कई अन्य दफ्तर भी शामिल हैं।

बता दें कि साल 2019 में सीबीआई ने सबसे पहले एक एफआईआर मधुकॉन प्रोजेक्ट, मधुकॉन इन्फ्रा, मधुकॉन टॉली हाइवे और बैंक के कॉन्सॉर्टियम के ऑडिटर्स और अधिकारियों पर दायर करी थी। इस जांच-पड़ताल में 1,151.60 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड का पता चला था। इसके बाद रांची एक्सप्रेस-वे लिमिटेड और इसके निदेशकों के खिलाफ साल 2020 में चार्जशीट दायर किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *