नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को आवश्यक चीजों की उपलब्धता जैसे- ऑक्सीजन, दवाईयां, हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी दी गई। गौरतलब है कि कोरोना के देश में रोजाना बढ़ते मामलों के चलते देश के अस्पताल फुल हैं और नए मरीजों को भर्ती होने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- “सशक्त समूहों के साथ तीन बैठकों के दौरान हमने ऑक्सीजन स्थिति और इसकी क्षमता बढ़ाने पर चर्चा की. और ज्यादा मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं। साथ ही, कोविड-19 प्रोटोकॉल के प्रति जागरुकता बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।”
During the three meetings with the empowered groups we discussed:
Oxygen situation and ways to further scale up capacities.
Creating more medical infrastructure.
Ways to deepen awareness on COVID-19 protocols. https://t.co/oUlMLqbr8R
— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2021
इस हाईलेवल मीटिंग में कैबिनेट सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी, आईबी के सेक्रेटरी, फार्मा के सेक्रेटरी, नीति आयोग के सदस्य, आईसीएमआर के डीजी, बायोटेक्नोलॉजी के सेक्रेटरी समेत कई सीनियर अफसर मौजूद थे।
