Headlines

Happy Mother’s Day: आप भी आकर्षक तोहफों से मां को दें सरप्राइज

Happy Mother’s Day: Surprise your mother with attractive gifts in lockdown

नई दिल्ली: मदर्स डे(Happy Mother’s Day) दुनिया के लगभग सभी देशों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल लोग इस दिन अपनी मां के साथ समय बिताते हैं। उन्हें विश करते हैं उनके लिए खाना बनाते हैं और उन्हें गिफ्ट भी देते हैं। इस साल मदर्स डे 9 May को है।

Happy Mother's Day impactvoicenews
मां’ इस शब्द में ही पूरी सृष्टि समायी हुई है। इस दुनिया में मां ही है जो बिना किसी शर्त के बेइंतहा प्यार करती है। मां कभी जताती नहीं है, मगर उसकी दुआओं ने न जाने कितनी बार बच्चों को संकट से बचाया है। मां जीवनभर जो त्याग, प्यार और परवाह करती आई है, उसका कर्ज तो कोई नहीं उतार सकता है। मगर मदर्स डे(Happy Mother’s Day)  के दिन मां के लिए एक छोटा सा प्रयास करके उनके चेहरे पर बेशकीमती मुस्कान तो ला ही सकते हैं।

Happy Mother's Day impactvoicenews

अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस लॉकडाउन के बीच आप अपनी मम्मी के लिए मदर्स डे पर क्या ही प्लानिंग कर सकते हैं तो यहां आपको कुछ आईडिया मिल जाएंगे। कोई भी मां अपने बच्चों द्वारा की हर कोशिश पर गर्व महसूस करती है। वहीं अगर वो कोशिश उनके लिए मदर्स डे पर उनके लिए की जाएगी तो सोचिए उन्हें कितना अच्छा लगेगा। लॉकडाउन की वजह से भले ही आपको मां के लिए महंगे तोहफे खरीदने का मौका नहीं मिल पा रहा हो, मगर आप घर पर ही उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं।

Happy Mother's Day impactvoicenews

चॉकलेट के साथ हैंडमेड कार्ड

आप चॉकलेट के साथ एक प्यारा सा कार्ड मम्मी को दे सकते हैं। आप ये कार्ड खुद तैयार कर सकते हैं और उसपर अपनी कलाकारी दिखा सकते हैं। इस कार्ड में मां के लिए खास लाइनें या फिर कोई कविता लिख सकते हैं।

Happy Mother's Day impactvoicenews

मदर्स डे पर केक

तैयार करें केक लॉकडाउन के इस समय में हो सकता है आपने कई नई रेसिपी ट्राई की होंगी। इस मदर्स डे पर केक बनाने की विधि ट्राई करें। मां के लिए अपने हाथों से केक बनाएं। पहली बार में अगर थोड़ी गड़बड़ हो भी जाती है फिर भी बाजार के केक के मुकाबले मां इसे ज्यादा पसंद करेंगी।

Happy Mother's Day impactvoicenews

नई डिश तैयार करें

नई डिश तैयार करें लॉकडाउन के कारण यदि घर पर केक का सामान नहीं है तो आप अपने किचन में मौजूद चीजों से ही कोई डिश तैयार कर लें। मीठे में आप कुछ बनाएं। आप अपनी मां को एक दिन के लिए किचन से छुट्टी दें और डिनर तथा लंच के लिए स्पेशल आइटम्स तैयार करें।

Happy Mother's Day impactvoicenews

खास लम्हों की तस्वीरें 

वीडियो बनाएं आप मां की पुरानी और खास लम्हों की तस्वीरों को मिलाकर एक वीडियो तैयार कर सकते हैं। इस स्पेशल वीडियो में आप उन पलों की तस्वीरें डालें जो उनके दिल के बेहद करीब हैं। ये वीडियो देखकर वो जरूर इमोशनल हो जाएंगी। अगर लॉकडाउन या किसी और वजह से आप उनके साथ नहीं हैं तो व्हाट्सएप या ईमेल के जरिए आप उन्हें ये वीडियो भेज सकते हैं।

Happy Mother's Day impactvoicenews

 

प्यार भरे मैसेज

पेपर पर लिखें मैसेज आप प्लास्टिक या फिर कांच का कोई भी एक जार ले लें। अब उसे डेकोरेट करें। इसके बाद आप कलरफुल पेपर लेकर उसपर छोटे छोटे प्यार भरे मैसेज लिखकर फोल्ड करते जाएं। मां के लिए प्यार दिखा पाना भी आसान नहीं होता है। इन संदेशों के जरिये आप ये जरूर बता सकते हैं कि उन्हें मां के रूप में पाकर आप कितने भाग्यशाली बने हैं।

Happy Mother's Day impactvoicenews

पार्लर सेशन हर महिला को खुद के लिए वक्त निकालना चाहिए। मगर अलग अलग व्यस्तताओं के कारण खुद को पैंपर करने का टाइम नहीं मिल पाता है। लॉकडाउन की वजस से स्पा और पार्लर भी बंद रखे गए हैं। ऐसे में आप घर पर ही मां को पार्लर जैसा आराम दे सकते हैं। उनके बालों में तेल लगाकर हेड मसाज दें। मेनिक्योर और पेडिक्योर कर दें। आप चाहें तो उनका फेशियल भी कर सकते हैं। उन्हें काफी रिलैक्स फील होगा।

Happy Mother's Day impactvoicenews

दूर रहकर भी कर सकते हैं सेलिब्रेट अगर आप अपनी मां से फिलहाल दूर हैं तो ऐसा नहीं है कि आप मदर्स डे सेलिब्रेट नहीं कर सकते हैं। आप वीडियो कॉल के जरिये उनसे बात करें। आप इस कॉल में अपने परिवार के दूसरे सदस्यों को भी शामिल कर सकते हैं। आप एक दूसरे से बात करके सबको करीब पाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *