योग दिवस 2021 : 21 जून को हम 7वां योग दिवस मनाएंगे। कोविड के इस दौर में अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इस वर्ष की थीम ‘Yoga for Wellness‘ है, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केंद्रित है। आज योग भारत की बदौलत ही दुनियाभर में फैला और भारत के प्रय़ासों की बदौलत संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसकी स्वीकृति हुई। जिसके बाद 21 जून 2015 में पहली बार इसे विश्व स्तर पर मनाया गया।
योग दिवस 2021 – इम्युनिटी सिस्टम होता है मजबूत
कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी खतरनाक है। इससे बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक युवा, वयस्क और बूढ़ों को इस बीमारी से बचाव के लिए सतर्क किया जा रहा था। लेकिन आने वाली तीसरी लहर में बच्चों पर भी असर होगा ऐसी संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस वायरस से बचाव के लिए इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होना जरूरी है, यही बात अब बच्चों पर भी लागू होती है। इसके लिए वह घर में रहकर सूर्य नमस्कार जरूर करें।
सूर्य नमस्कार के फायदे – योग दिवस 2021
- सूर्य नमस्कार हमेशा सूर्य की तरफ मुंह करके करना चाहिए। इससे सूर्य से ऊर्जा भी मिलती है और इम्युनिटी लेवल भी बढ़ता है। शुरुआत में बच्चे इसे क्षमता अनुसार करें। धीरे-धीरे इसे बढ़ाते जाएं। इसी के साथ सूर्य नमस्कार करने की स्पीड भी बढ़ाएं।
- रोज सूरज की ओर मुंह करके सूर्य नमस्कार करने से शरीर में विटामिन डी भी मिलता है। जिससे हड्डियां मजबूत होती है।
- यह रोज करने से आलस्य, अनिद्रा जैसी समस्या दूर होगी।
- सूर्य नमस्कार करने से पूरी बॉडी की एक्सरसाइज एक साथ होती है। इससे शरीर में ताजगी भी आती है।
- यह योग छोटी उम्र में करने से बॉडी में लचीलापन बना रहता है।
- कई बच्चे बचपन से ही काफी मोटे होते हैं, लेकिन वक्त के साथ उनकी हेल्थ बढ़ती जाती है। सूर्य नमस्कार की मदद से छोटी उम्र में जल्दी वजन कम किया जा सकता है।
- सूर्य नमस्कार करने से फेफड़े तथा पसलियों की मांसपेशियां भी मजबूत होती है।
- सूर्य नमस्कार 12 आसानों से मिलकर बना है। इसलिए इसे सभी उम्र के लोग कर सकते हैं।
- सूर्य नमस्कार करने से खून का प्रवाह पूरी बॉडी में सुचारू रूप से होता है।
- यह योग करने से त्वचा संबंधी बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।
Be there on 21st June at the IDY 2021! #YogaForWellness #IDY2021 @PMOIndia @narendramodi@KirenRijiju @PIB_India @mygovindia @YASMinistry @FitIndiaOff @MinistryWCD @tourismgoi @MoHFW_INDIA @CimGOI @EduMinOfIndia @GoI_MeitY @MinOfCultureGoI @minmsme @IndiaSports pic.twitter.com/rWJIDT8DPs
— Ministry of Ayush (@moayush) June 20, 2021
Read More: योग दिवस 2021 : पीएम मोदी कल सुबह साढ़े छह बजे जनता को करेंगे संबोधित, ट्वीट कर दी जानकारी