Mothers day पर Sushma swaraj को याद कर भावुक हुईं बांसुरी स्वराज

Mothers day

नई दिल्ली। भारत की पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने मदर्स डे (Mothers day) के मौके पर अपनी मां को याद किया है। बांसुरी ने ट्विटर पर अपनी मां की दो तस्वीरें शेयर की हैं। बांसुरी के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया है। बांसुरी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं। हैप्पी मदर्स डे (Mothers day) मां।” बांसुरी ने अपनी मां को ‘आयरन लेडी ऑफ इंडिया’ के नाम नाम से भी संबोधित किया।

ट्विटर पर फोटो की शेयर

बांसुरी ने सुषमा स्वराज की दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सुषमा बतौर विदेश मंत्री भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सुषमा के साथ उनकी बेटी बांसुरी भी है। सुषमा को पसंद करने वाले कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बतौर विदेश मंत्री उन्होंने कई ऐसे काम किए, जिन्हें आज भी उदाहरण के तौर पर याद किया जाता है।

यूजर्स ने दी अपनी प्रतिक्रिया

बांसुरी के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक यूजर ने लिखा, “वे बेहद सरल स्वभाव की थीं। उन्हें आज भी हम याद करते हैं।” एक और यूजर ने लिखा, “आपकी मां के जाने का दुःख हम सबको है. वह आज भी हम सब के दिलों में जिंदा हैं। वहीं, एक यूजर ने बांसुरी की तारीफ करते हुए लिखा, “आप हमेशा उनके बताए रास्ते पर चलती हैं। आप एक अच्छी बेटी हैं।” पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का साल 2019 में 67 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *