Headlines

बस से भिड़ा गैस सिलेंडर से लदा ट्रक,भीषण सड़क हादसा

बस से भिड़ा गैस सिलेंडर से लदा ट्रक,भीषण सड़क हादसा

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। साहिबगंज से दुमका जा रही बस लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा रोड पर पडेरकोला के पास गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक से टकरा गई। बस में 40 से ज्यादा लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है। इसमें करीब 20 लोग घायल हैं। पाकुड़ एसपी एचपी जनार्दन ने कहा है कि अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं। बस के अंदर से लोगों को निकालने का काम अब तक जारी है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। कई लोग बस के बाहर आकर गिर गए। बस में बैठे लोग कई लोग अंदर ही फंस गए। बस की बॉडी काटकर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर अब तक जिंदा है। वह बस में ही फंसा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना में मरने वाले लोगो की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *