Headlines

जयपुर-जोधपुर में लग सकता है वीकेंड कर्फ्यू

कोरोना

जयपुर: राजस्थान में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बाद अब सरकार पाबंंदियां बढ़ाने पर विचार कर रही है। एक्सपर्ट ने भी ​दिल्ली की तर्ज पर पाबंदियां लगाने का सुझाव दिया है। नई पाबंदियों पर आज कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक में चर्चा होगी। दोपहर 1 बजे से सीएम निवास पर कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। जो वर्चुअली होगी। संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए जयपुर, जोधपुर सहित ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में दिल्ली की तर्ज पर वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा सकता है।

वीकेंड कर्फ्यू के अलावा धार्मिक स्थलों को भी श्रद्धालुओं के लिए बंद किया जा सकता है। बड़े मंदिर अपने स्तर पर भी बंद करने का फैसला ले रहे हैं। खाटूश्यामजी मंदिर प्रबंधन ने इसकी शुरुआत कर दी है। बच्चों में संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्कूलों में ऑफलाइन क्लास बंद करने का फैसला सभी जिलों में लागू किया जा सकता है।

कैबिनेट में कोरोना कंट्रोल सबसे प्रमुख एजेंडा है। बैठक में कोरोना एक्सपर्ट पैनल भी अपना प्रेजेंटेशन देगा। इससे पहले पिछले सप्ताह भी दो बार गाइडलाइन जारी हो चुकी है। अब फिर से नई गाइडलाइन तैयार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *