Headlines

जंग शुरू: रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला

russia

वॉशिंगटन: रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने नाटो को धमकी दी है कि अगर यूक्रेन का साथ दिया तो नतीजे भुगतने होंगे। हालांकि, पुतिन ने साफ कर दिया है कि उनका यूक्रेन पर कब्जा करने का इरादा नहीं है। रूसी राष्ट्रपति का कहना है कि यूक्रेनी सेना हथियार डाले और वापस जाए। इस वक्त यूएन में रूस यूक्रेन के मुद्दे पर मीटिंग चल रही है, ऐसे में पुतिन की कार्रवाई पर जवाबी कदम उठाया जा सकता है।tank

यूएस सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के पूर्व निदेशक डेविड पेट्रियस का कहना है कि कोल्ड वॉर खत्म होने के बाद पुतिन ने नाटो को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। इस खतरे की वजह से नाटो फिर से एकजुट हो गया है। पुतिन रूस को महान बनना चाहते है, लेकिन उन्होंने अपनी हरकत से नाटो को फिर से महान बना दिया।

rush 1

इस बयान के तुरंत बाद ही यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके, राजधानी कीव में बड़े धमाकों की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रमातोस्क में 2 धमाके सुने गए हैं। रूसी सिपाही क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में घुस रहे हैं। बॉर्डर पर दो लाख से ज्यादा रूसी सिपाही तैनात हैं। पुतिन ने ये ऐलान UNSC की बैठक की बीच किया है। यह बैठक रूस-यूक्रेन तनाव पर ही चल रही है, अब रूस पर कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *