Headlines

मारियुपोल में रूसी डेडलाइन खत्म, यूक्रेन ने खारिज किया सरेंडर का प्रस्ताव

यूक्रेन

मॉस्को/कीव : रूस-यूक्रेन जंग के 26वें दिन मारियुपोल शहर पर फाइनल कब्जे के लिए रूस की तरफ से दी गई सरेंडर की डेडलाइन खत्म हो गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, रूस ने रविवार रात को मारियुपोल एडमिनिस्ट्रेशन को सरेंडर के लिए मॉस्को के समय के हिसाब से सुबह 5 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे) की डेडलाइन दी थी। हालांकि यूक्रेन ने सरेंडर के इस प्रस्ताव को पहले ही ठुकरा दिया है।

CNN के मुताबिक, यूक्रेन की डिप्टी पीएम इरिना वेरेस्चुक ने कहा कि सरेंडर करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। किसी भी तरह सरेंडर या हथियार डालने जैसी कोई बातचीत नहीं हो सकती है। हम इस बारे में पहले ही रूस को बता चुके हैं। रूस को 8 पेज के लेटर पर टाइम खराब करने के बजाय मानवीय कॉरिडोर खोलना चाहिए।

उधर, रूसी सेना ने रविवार रात को राजधानी कीव के रिहाइशी इलाके और एक शॉपिंग मॉल पर एयर स्ट्राइक कर दी। इस एयरस्ट्राइक में चार लोगों की मौत हो गई। मॉल के मलबे से यूक्रेनी इमरजेंसी सर्विस ने एक आदमी को जिंदा निकाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *