जयपुर : स्वतंत्रता दिवस पर शूटर्स ने पौधारोपण किया। लीजेंट शूटिंग रेंज के डायरेक्टर गजेंद्र सिंह राणावत ने आसपास के लोगों को औषधि पौधे भी वितरित किए। सतवीर सिंह देवड़ा ने बताया कि हमें पौधा जरूर लगाना चाहिए एवं नियमित रूप से पानी देने के लिए शपथ दिलाई।
इसी दौरान जयपुर हार्डवेयर मर्चेंट द्वारा रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्तदान किया गया। फुरकान अली, हर्ष वैष्णव, अश्वनी शर्मा, स्वाति श्रीवास्तव, गोविंद सैनी, राजेश, सतवीर सिंह देवड़ा और समस्त द लीजेंड शूटिंग रेंज की टीम मौजूद थे।

