Headlines

आकाश से पृथ्वी पर आ टपका बारिश के साथ ‘एलियन का भ्रूण’

आकाश से पृथ्वी पर आ टपका बारिश के साथ 'एलियन का भ्रूण'

सिडनी। पहले कोविड और फिर विश्व युद्ध जैसे हालात के बीच धरती पर एक और घटना ऐसी है जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। सड़क पर टहलने के दौरान कुछ लोगों के सामना ऐसे जीव से हो गया जिसे पहले किसी ने भी नहीं देखा था।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर हाल के दिनों में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, हालात इसके खराब हो रहे हैं कि सिडनी डूबने की कगार पर पहुंच गई हैं। ऐसे में एक अजीब सा जीव सड़क किनारे पड़ा मिला जो पूरी तरह भीगा हुआ था। एक भ्रूण जैसा था जो बिल्कुल किसी एलियन की शक्ल लिए था।

अभी तक कोई एकैडेमिक तौर पर उस अजीब प्राणी की पहचान करने में सक्षम नहीं हो पाया। तथाकथित एलियन ऑस्ट्रेलिया के मैरिकविले इलाके में मिला। सिडनी विश्वविद्यालय और न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय इस पर शोध कर पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर ये जीव है क्या?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *