Headlines

अमेरिका : एस्ट्रोवर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में भगदड़, 8 की मौत

म्यूजिक फेस्टिवल

टेक्सास : अमेरिका के टेक्सास में एस्ट्रोवर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में भगदड़ मचने से 8 लोगों की मौत हो गई। घटना में करीब 300 लोग घायल हुए। ह्यूस्टन फायर चीफ सैमुअल पेना के मुताबिक, घटना रात करीब 9 बजे की है, जब रैपर ट्रैविस स्कॉट परफॉर्म कर रहे थे। यह फेस्टिवल उन्होंने 2019 में शुरू किया था।

शो देखने के लिए करीब 50 हजार लोग जमा हुए थे। शो के दौरान एक बड़ी भीड़ स्टेज की तरफ बढ़ने लगी। इसके चलते कुछ लोग घबरा गए और धक्का-मुक्की करने लगे। कुछ लोगों ने भागना शुरू कर दिया और कुछ लोग वहीं पर बेहोश हो गए। इस वजह से म्यूजिक फेस्टिवल में बड़ी अफरा-तफरी मच गई।

फुटेज देखकर लगा रहे घटना के कारणों का पता

पेना ने बताया कि घटना में 8 लोगों की मृत्यु हुई है। इनकी मृत्यु का कारण मेडिकल एग्जाम होने के बाद पता चल पाएगा। 300 लोग घायल हुए, जिसमें से 23 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से 11 लोगों को दिल का दौरा पड़ा था। ह्यूस्टन पुलिस ने बताया कि वे वीडियो फुटेज देखकर घटना के कारणों का पता लगा रहे हैं।

एंट्री लेने के लिए बैरिकेड तोड़े

इस फेस्टिवल में एंट्री के समय भी लोग ऐसे ही भाग रहे थे। लोगों ने एंट्री लेने के लिए बैरिकेड तोड़ दिए। इसके बाद सब लोग एक दूसरे को धक्का देते हुए, एक-दूसरे के ऊपर से चढ़कर फेस्टिवल में दाखिल होने लगे। इस दौरान कई लोग जमीन पर नीचे गिरे रहे और दूसरे लोग उनके ऊपर से गुजरते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *